गतिमान एक्सप्रेस की खास बातें: ट्रेन होस्टेस, फिल्म, कार्टून, हॉट स्पॉट...और भी बहुत कुछ
img

ई दिल्ली: ताज के शहर का दीदार करने जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने वाली यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और 100 मिनट में 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

क्या-क्या होंगी सुविधाएं? 

दिल्ली से आगरा जाने वाली भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों को न केवल उनकी सीटों पर ट्रेन होस्टेस की सेवाएं और गुलाब के फूल दिये जाएंगे बल्कि उन्हें फिल्मों, समाचार और कार्टून जैसी मल्टीमीडिया सामग्री की भी निशुल्क सेवा मिलेगी। यात्रियों को जहां गुणवत्तापरक खानपान कई विकल्पों के साथ परोसा जाएगा, वहीं उन्हें उनकी सीटों पर ही मल्टीमीडिया मनोरंजन की मुफ्त सुविधा भी मिलेगी।

एप डाउनलोड कर उठा सकते हैं नि:शुल्क सेवा का लाभ 
 
अधिकारी ने कहा कि यात्रियों को एप डाउनलोड करना होगा और वे निशुल्क सेवा का लाभ उठा सकते हैं। इस दौरान उन्हें सीमित अवधि के विज्ञापन भी दिखाए जाएंगे। अधिकारी के अनुसार यात्रियों के लिए मल्टीमीडिया मनोरंजन की सुविधा का लाभ रेलवे को भी मिलेगा और सेवा प्रदाता विज्ञापन दिखाने के लिए करीब 7.5 लाख रुपये देंगे।

कितना होगा किराया?

ट्रेन में दो एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित चेयर कार और आठ सामान्य एसी चेयर कार होंगी। इसका किराया 690 रपये तय किया गया है। एक्जिक्यूटिव श्रेणी के लिए यह किराया 1365 रुपये होगा। 

खानपान का भी मजा

गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 प्रतिशत अधिक होने से खानपान की सेवाएं भी बेहतर होंगी। इसमें यात्रियों को उपमा, मिनी दोसा, कांजीवरम इडली, ताजे कटे हुए फल, आलू कुलचा, स्विस रोल, भुने हुए सूखे मेवे और चिकन रोल दिये जाएंगे।

सैरसपाटे का लुत्फ

आईआरसीटीसी ने पर्यटन के लिहाज से ट्रेन के साथ बस सेवा, दर्शनीय स्थलों को दिखाने और भोजन की सुविधा के साथ पैकेज भी तय किया है। 