देश की पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन अब हो गई 'गतिमान', महज 100 मिनट में दिल्‍ली टू आगरा
img

नई दिल्‍ली/मथुरा : देश की पहली सेमी हाईस्‍पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस मंगलवार यानी आज से निजामुद्दीन एवं आगरा कैंट स्टेशन के बीच नियमित रूप से चलने लगी। यह ट्रेन दोनों तरफ से एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन तक मात्र 100 मिनट का समय लेगी। निजामुद्दीन-आगरा गतिमान एक्सप्रेस को मंगलवार सुबह करीब दस बजे रेल मंत्री सुरेश प्रभु निजामुद्दीन स्टेशन से हरी झंडी दिखाई। ताज के शहर का दीदार करने जाने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने वाली यह ट्रेन 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी और 100 मिनट में 200 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।  

विशेष रूप से देश-विदेश से ताजमहल के दीदार करने के लिए दिल्ली होकर आगरा पहुंचने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए सप्ताह के छह दिन (शुक्रवार को छोड़कर) चलाई जा रही है। दिल्ली से आगरा जाने वाली भारत की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस के यात्रियों को न केवल उनकी सीटों पर ट्रेन होस्टेस की सेवाएं और गुलाब के फूल दिये जाएंगे बल्कि उन्हें फिल्मों, समाचार और कार्टून जैसी मल्टीमीडिया सामग्री की भी निशुल्क सेवा मिलेगी।